Monday, May 14, 2018

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: 66 साल बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, भाजपा करेगी वापसी या कांग्रेस कायम रखेगी सत्ता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों का एेलान कल यानी मंगलवार 15 मई को होगा। यानी तीन पार्टियां मुख्य तौर पर मुकाबले में हैं। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर यानी जेडीएस। इन पार्टियों की बात करने से पहले एक आंकड़े पर गौर करना बेहद जरूरी है। 1952 के बाद इस चुनाव में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। 12 मई को 72.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। अब ये किस पार्टी को मदद करेगा ये देखने वाली बात है। उत्तर भारत या कहें हिंदी भाषी राज्यों में आमतौर पर ये देखा गया है कि मतदान प्रतिशत बढ़ने पर बीजेपी को फायदा होता है। लेकिन, दक्षिण भारत में तस्वीर क्या होगी? इसके लिए इंतजार करना होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/karnataka-election-2018-result-highest-voting-after-66-years-who-will-win-bjp-or-congress-5872779.html

No comments:

Post a Comment