Monday, May 21, 2018

रोडीज फेम रणविजय ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो

टीवी शो 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह एक अच्छे होस्ट हैं, लेकिन जब बात अपने घर की हो तो वह एक अच्छे पति और प्यारे पापा हैं। इन दिनों रणविजय की दुनिया उनकी नन्हीं सी बेटी कायनात में बसती है। रणविजय और उनकी पत्नी प्रियंका अक्सर ही उपनी क्यूट बेटी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणविजय ने बेटी के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें वो झूले में बैठी बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेटी कायनात भी पापा रणविजय के साथ बेहद खुश नजर आ रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/rannvijay-singh-sare-video-with-daughter-5876837.html

No comments:

Post a Comment