
भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मिशन के लिए शनिवार को लंदन पहुंच गई। जहां वो आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ क्रिकेट सीरीज खेलेगी। लंदन पहुंचने से पहले इंडियन प्लेयर्स फ्लाइट में जमकर मस्ती की। इस दौरान शिखर धवन ने फ्लाइट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की फिल्म 'राम-लखन' का टाइटल सॉन्ग गाते हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस गाने के जरिए उन्होंने टीम इंडिया के दो धुरंधरों एमएस धोनी और विराट कोहली को नया नाम भी दे दिया। उन्होंने धोनी को राम तो विराट को लखन बताया। सोशल मीडिया पर धवन का ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। अबतक इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/shikhar-dhawan-sings-for-dhoni-and-virat-in-london-flite-5902087.html
No comments:
Post a Comment