
अठारहवें एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत अब तक सात पदक अपने नाम कर चुका है। इनमें पांच रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। रविवार को घुड़सवारी में दो, 400 मीटर रेस में हिमा दास और मोहम्मद अनस ने दो और 100 मीटर में दुती चंद ने सिल्वर मेडल दिलाए। वहीं, ब्रिज में दो कांस्य पदक मिला। दुती ने 11.32 सेकंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। वो स्वर्ण जीतने वाली बहरीन की इडिडोंग ओडियोंग (11.30 सेकंड) से 0.02 सेकंड पीछे रहीं। 1986 में पीटी ऊषा ने भारत के लिए इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद दुती ऐसा करने वाली पहली महिला है। उन्होंने पीटी ऊषा के 11.95 सेकंड से बेहतर प्रदर्शन किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/sports-news/news/indias-fouaad-wins-historic-individual-equestrian-medal-in-asian-games-2018-5945523.html?ref=ht
No comments:
Post a Comment