Saturday, August 11, 2018

ऑस्ट्रेलिया की होलैंड-कीन बनी दुनिया की सबसे ताकतवर महिला, 332 किलो वजनी 'डिनी स्टोंस' उठाए

ऑस्ट्रेलिया की वेटलिफ्टर लेह होलैंड-कीन दुनिया की सबसे ताकतवर महिला हैं। 29 साल की होलैंड ने स्कॉटलैंड में 332 किलो वजनी 'डिनी स्टोंस' उठाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। पेशे से नर्स होलैंड ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला हैं। वे इन पत्थरों को उठाकर सबसे ताकतवर महिला बनीं। होलैंड से पहले अमेरिका की जैन टॉड 1979 में इन पत्थरों को लिफ्ट करने वाली पहली महिला थीं। अब तक 90 वेटलिफ्टर इन पत्थरों को उठाकर अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। होलैंड ने पिछले साल भी इन पत्थरों को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन तब वे सफल नहीं हो पाई थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/holland-keen-becomes-first-woman-in-39-years-to-lift-scotlands-famous-dinnie-stones-5934228.html

No comments:

Post a Comment