
18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को शूटिंग में सौरभ चौधरी (स्वर्ण), संजीव राजपूत (रजत) और अभिषेक वर्मा ने (कांस्य) भारत के लिए 3 पदक जीते। पहलवान दीपा काकरान ने 68 किग्रा फ्रीस्टाइल में महज 89 सेकंड में कांस्य पदक अपने नाम किया। संजीव ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के जीचेंग हुई और कांस्य पदक जापान के ताकायुकी मात्सुमोतो ने जीता। संजीव ने 2006 दोहा एशियाड में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/2018-asian-games-day-3-news-live-and-updates-5942074.html
No comments:
Post a Comment