Tuesday, August 28, 2018

बोपन्ना-शरण ने टेनिस में जीता गोल्ड, इस एशियाड में पहली बार भारत को एक दिन में दो स्वर्ण मिले

एशियाड में भारत ने शुक्रवार को टेनिस में पुरुष युगल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने कजाकिस्तान के डेनिस येवशेयेव और एलेक्जेंडर बब्लिक को 6-3, 6-4 से हराया। भारतीय जोड़ी ने 52 मिनट में खिताबी मुकाबला जीता। भारत ने एशियाड में पुरुष युगल में आठ साल बाद स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2010 में इंचियोन एशियाड में सोमदेव देववर्मन और सनम सिंह ने स्वर्ण जीता था। बोपन्ना ने पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता। दिविज का एशियाड में यह दूसरा पदक है। वे 2014 में युकी भांबरी के साथ कांस्य जीत चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/asian-games-2018-day-6-india-sports-tennis-live-news-and-updates-5944219.html

No comments:

Post a Comment